Mahakumbh Stampede: बिहार बीजेपी चीफ ने बताया आखिर क्यों मची भगदड़, जायसवाल बोले- हमने सोचा था कि इतनी…

Mahakumbh Stampede: बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि व्यवस्था में कोई कमी नहीं थी. लेकिन हमारे उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालु संगम के तट पर आ गये.

Mahakumbh Stampede: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र में हुए हादसे पर दुख प्रकट किया. उन्होंने कहा कि उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालु संगम के तट पर आए, उत्तर प्रदेश सरकार और भी अच्छे इंतजाम कर रही है. दिलीप जायसवाल ने कहा, “प्रयागराज की घटना दुखद है. भगवान उन पुण्य आत्माओं को शांति दे, जिनके साथ यह घटना घटी है. उत्तर प्रदेश की सरकार ने महाकुंभ को लेकर बहुत अच्छा इंतजाम किया है. लेकिन करोड़ों की भीड़ आई है, जिसके कारण यह घटना घटी है. सरकार और भी कोशिश कर रही है कि कुंभ में क्या इंतजाम किया जा सकता है. इस बार कुंभ में उम्मीद से ज्यादा भीड़ आई है. हमने सोचा था कि इतनी ज्यादा भीड़ शायद नहीं आएगी, लेकिन लोगों की श्रद्धा के कारण इतनी भीड़ हुई.”

कांग्रेस पर साधा निशाना

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “जिस तरह से कांग्रेस ने हिंदू धर्म पर सवाल उठाया और लोगों का मजाक उड़ाया कि गंगा स्नान करके क्या होगा, तो ऐसे में सभी सनातनी गंगा स्नान करने जाएंगे. वे कांग्रेस को इस देश में धोने का काम करेंगे. हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि राजनीतिक लोग धर्म का भी मजाक उड़ाते हैं. अगर उनको हिम्मत है तो किसी दूसरे धर्म के बारे में बोलकर दिखाएं. उनको यह बोलने की हिम्मत है कि – हज में लोग क्यों जाते हैं, इससे क्या गरीबी दूर हो जाएगी?”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

घटना पर क्या बोले पीएम

महाकुंभ मेले में मची भगदड़ पर पीएम मोदी ने X पर लिखा, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं.

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ पर आई सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया, बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, जानें आधी रात को क्या हुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >