छत से लघुशंका करने से मना किया तो की मारपीट

patna news: मसौढ़ी. थाना के धनौती गांव में पड़ोसी को उसके मकान की छत से लघुशंका करने से मना करने पर पड़ोसी ने अन्य आरोपितों के साथ मिलकर मारपीट कर सिर फोड़ दिया.

मसौढ़ी. थाना के धनौती गांव में पड़ोसी को उसके मकान की छत से लघुशंका करने से मना करने पर पड़ोसी ने अन्य आरोपितों के साथ मिलकर मारपीट कर सिर फोड़ दिया. धनौती गांव के पप्पू दास ने पड़ोसी रजनीकांत राम उर्फ रजनीश कुमार, उसके पुत्र रवि कुमार और ध्वनि कुमार, रंजीत कुमार, साहिल कुमार, रंजीत के पुत्र अभिषेक कुमार और अमित कुमार, मसौढ़ी डीह के मुन्ना राम के पुत्र उत्तम कुमार और तरूण पासवान के पुत्र रोहित कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोप है कि शनिवार शाम सभी आरोपित उसके घर पर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे. आरोप है कि सभी आरोपितों ने रजनीकांत को लघुशंका करने से मना करने का हवाला दे राॅड और लाठी से मार उसका सिर फोड़ दिया. उसके द्वारा हल्ला करने पर ग्रामीणों को आते देख सभी आरोपित केस करने पर जान से मारने की धमकी दे भाग निकले. इस दौरान उन्होंने अपनी एक बाइक भी वहीं छोड़ दी. इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक बरामद कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >