वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में नये सत्र की छात्राओं का किया गया स्वागत

वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में नये सत्र 2025-2027 की छात्राओं के ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया.

संवाददाता, पटना वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में नये सत्र 2025-2027 की छात्राओं के ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत प्राचार्या डॉ मुन्नवर जहां ने सभी के साथ की. उन्होंने कॉलेज के अनुशासन, नियमों के पालन और अटेंडेंस को लेकर जानकारी दी. उन्होंने छात्राओं को भावी टीचर के तौर पर संबोधित किया और कहा कि इन दो सालों में आप काफी कुछ सीखेंगे जो आपको बेहतर शिक्षिका बनने में मदद करेगा. विभिन्न विभागों से जुड़े टीचर्स ने अपना परिचय देते हुए अपने विचारों को रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

JUHI SMITA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >