पटना में कैसा रहेगा आज का मौसम, 40 से 50 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल सकती है हवायें

Patna Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को जिले में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है.

Patna Weather Update: पटना और आसपास के मौसम में आज बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को जिले में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. इस दौरान कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है.

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

वहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवायें चलने की भी संभावना जताई गयी है. इसके अलावा शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

रविवार को छाये रहे बादल

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मौसम में यह बदलाव अगले एक-दो दिनों तक देखने को मिल सकता है. वहीं, रविवार को भी अधिकांश समय बादल छाया रहा. शहर का अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >