एकजुट होकर सशक्त राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

patna news: पटना सिटी. भाजपा पटना साहिब के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन गुरुवार को मंगल तालाब स्थित घसीटा कहार ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ.

पटना सिटी. भाजपा पटना साहिब के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन गुरुवार को मंगल तालाब स्थित घसीटा कहार ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ. इसमें पार्टी के साथ राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया. सम्मेलन का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मंत्री हरि साहनी और महापौर सीता साहू ने संयुक्त तौर पर दीप जला किया. सम्मेलन को संबोधित करते मंत्री हरि सहनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही फल है भाकी जपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बना है. ऐसे में कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य पार्टी व समाज को सशक्त बनाने के लिए कार्य करें. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राजनीति के साथ सामाजिक संगठन है. इसके तहत समाज कल्याण, संस्कृति उत्थान, राष्ट्रीय आपदा में कार्य करते हुए एक सशक्त राष्ट्र निर्माण कार्य में कार्यकर्ता एकजुट होकर लगे रहते हैं. कार्यक्रम का संचालन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने किया. सम्मेलन को प्रदेश नेता मृत्युंजय झा, पूर्व विधान परिषद के पार्षद आजाद गांधी, पूर्व उपमहापौर रूप नारायण मेहता, बलराम मंडल, किरण शंकर ने भी संबोधित किया. महामंत्री विनय केसरी, महानगर प्रवक्ता राजेश साह, प्रदीप काश, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह पटेल, पूर्व उप महापौर संतोष मेहता, मंत्री संजय सिंह, विनोद पासवान, पूर्व पार्षद स्मिता रानी, पूर्व उप महापौर संतोष मेहता, पार्षद किरण मेहता, तारा देवी, अंजनी राय, विनय कुमार बाला, सरोज जायसवाल, सीता सिन्हा, कांति केसरी, अमित कानोडिया समेत दर्जनों की संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता और मंडल व जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >