Water Metro In Bihar: अप्रैल से कर सकेंगे वाटर मेट्रो की सवारी, सुबह 10 से रात 8 बजे तक चलेगी, जानिए किराया

Water Metro In Bihar: पटना में लोग जल्द ही वाटर मेट्रो की सवारी का मजा ले सकेंगे. सुबह 10 बजे से रात के 8 बजे तक इसे चलाया जाएगा. फिलहाल वाटर मेट्रो को दीघा से कंगनघाट तक चलाया जाएगा. एक बार में लगभग 100 लोग सवार हो सकेंगे.

Water Metro In Bihar: पटना में अप्रैल महीने से वाटर मेट्रो की शुरुआत हो जाएगी. कोच्चि के बाद पटना देश का ऐसा दूसरा शहर होगा, जहां वाटर मेट्रो चलाई जाएगी. वाटर मेट्रो को चलाने की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को दी गई है. यह इलेक्ट्रिक से चलेगी. दीघा से लेकर कंगनघाट तक इसे चलाया जाएगा. ऐसे में दीघा, गांधी घाट और कंगनघाट पर चार्जिंग स्टेशन बनाने का टेंडर निकाला गया है.

कितना लगेगा किराया?

वाटर मेट्रो के भाड़े की बात करें तो, न्यूनतम किराया 50 रुपए और अधिकतम किराया 100 रुपए होगा. लोग टिकट की बुकिंग बिहार टूरिज्म के ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे. इसके अलावा जल्द ही एक एप भी लॉन्च किया जाएगा. सुबह के 10 बजे से रात के 8 बजे तक वाटर मेट्रो चलाई जाएगी. संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही वाटर मेट्रो को सोनपुर तक भी चलाया जाएगा.

वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट की कितनी है लागत?

जानकारी के मुताबिक, वाटर मेट्रो पर 100 लोग सवार हो सकते हैं. साथ ही रूट को लेकर बताया गया कि, दीघा से कंगनघाट के बीच चलेगी. गांधी घाट और गाय घाट पर इसका स्टॉपेज भी होगा. पटना वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट की कीमत लगभग 908 करोड़ रुपए बताई जा रही है. एक बोट की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपए है.

क्या है पूरी योजना?

वाटर मेट्रो को लेकर बेहद खास योजना तैयार की गई है. यह सिर्फ पटना में नहीं बल्कि दूसरे जिलों से भी कनेक्ट होगा. जैसे कि सोनपुर और वैशाली को भी नदी के रास्ते जोड़ेगी. कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड के साथ वाटर मेट्रो को लेकर काम किया जा रहा है. बोट का नाम MV-Gomadharkonwar है.

वाटर मेट्रो के चलने से फायदा

वाटर मेट्रो के चलने से बिहार में पॉल्यूशन कंट्रोल हो सकेगा. जल परिवहन के साथ-साथ नदी टूरिज्म को भी बढ़ावा मिल सकेगा. बिहार में गंगा नदी 12 जिलों से होकर गुजरती है. गंडक 7 और बूढ़ी गंडक 5 जिलों से गुजरती है. ऐसे में नदी के रास्ते जिलों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ सकेगी. लोगों के लिए आने-जाने और माल ढुलाई के लिए भी एक बेहतर ऑप्शन मिल सकेगा.

Also Read: कोसी नदी पर 25 करोड़ का पीपा पुल तैयार, 70 किमी की दूरी अब मात्र 25 किमी, लाखों लोगों को बड़ी राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >