VIDEO : The V-vaan के प्रमोशन के दौरान पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना ने की गंगा आरती, छठ पूजा पर क्या बोले, सुनिए

VIDEO : The V-vaan के प्रमोशन के दौरान पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना ने की गंगा आरती, छठ पूजा पर क्या बोले, सुनिए

Patna Sidharth Malhotra Tamannaah Bhatia : अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने पटना में 'द वन' फिल्म के प्रमोशन के दौरान गंगा आरती में हिस्सा लिया. उन्होंने पूर्वांचल की संस्कृति और छठ पूजा पर अपनी बात रखी.

Patna Sidharth Malhotra Tamannaah Bhatia : फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पटना पहुंचे. दोनों कलाकारों ने जेपी गंगा पथ स्थित मरीन ड्राइव पर गंगा आरती में हिस्सा लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसक भी उन्हें देखने के लिए पहुंचे.

छठ पूजा के माहौल में कलाकारों ने जताई खुशी

गंगा आरती के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पटना के लोगों को संबोधित किया और ‘छठी मैया की जय’ के साथ अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी भले ही काल्पनिक हो, लेकिन इसकी जड़ें और सांस्कृतिक संदर्भ पूर्वांचल की सभ्यता से जुड़े हैं.

सिद्धार्थ बोले- श्रद्धा से बनाई है फिल्म

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि फिल्म में पहली बार छठ पूजा को जगह दी गई है. उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने और उसे पसंद करने की अपील की. अभिनेता के मुताबिक फिल्म को बिहार और पूर्वांचल की संस्कृति को ध्यान में रखते हुए श्रद्धा और मेहनत से बनाया गया है.

तमन्ना बोलीं- छठ पूजा के लिए बिहार आना पड़ेगा

तमन्ना भाटिया ने गंगा आरती में शामिल होने के अनुभव को लेकर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि पटना से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला है. तमन्ना ने बताया कि फिल्म के छठ वाले सीक्वेंस के दौरान इस पर्व की मान्यता और गरिमा का ध्यान रखने की कोशिश की गई. वीडियो में सुनिए तमन्ना और सिद्धार्थ क्या बोल रहे हैं?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >