Video: पटना में ऐतिहासिक एयर शो का वीडियो देखिए, वीर कुंवर सिंह की वीरता को कल ऐसे दी जाएगी सलामी

Patna Air Show: पटना का आसमान 23 अप्रैल को वीरता और देशभक्ति के रंगों से सराबोर होगा, जब बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर भारतीय वायुसेना का ऐतिहासिक एयर शो आयोजित किया जाएगा. पहली बार बिहार में इस स्तर का सैन्य आयोजन हो रहा है, जिसमें सूर्य किरण एरोबेटिक टीम और पैराशूट जंपर्स अद्भुत करतब दिखाएंगे. जिसकी रिहर्सल का वीडियो आप देख सकते हैं.

Patna Air Show: बिहार की राजधानी पटना का आसमान आज गर्जना और गौरव से गूंज उठा, जब वायुसेना के जांबाजों ने बाबू वीर कुंवर सिंह की स्मृति में एक भव्य एयर शो की रिहर्सल की. 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले विजयोत्सव की तैयारी के तहत जेपी गंगा पथ पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों और पैराग्लाइडर्स ने हैरतअंगेज करतब दिखाए.

करीब 1500 फीट की ऊंचाई पर वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 हॉक विमानों ने समन्वय, अनुशासन और शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया. इससे पहले, आकाशगंगा टीम के पैरा-जंपर्स ने बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर के साथ पैराशूट से उतरते हुए देशभक्ति का अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया.

23 अप्रैल को दो भागों में होगा ऐतिहासिक शो

23 अप्रैल को शौर्य दिवस के मौके पर यह ऐतिहासिक शो दो भागों में होगा. पहले 15 मिनट में पैराशूट जंपर्स आसमान में तिरंगे की आकृति बनाएंगे. इसके बाद सूर्य किरण टीम 45 मिनट तक अपनी रोमांचक फ्लाइंग स्किल्स से आकाश को रंग देगी. शो में विमानों की सटीक उड़ानें, उल्टी दिशा में करतब और अलग-अलग फॉर्मेशन दर्शकों को रोमांचित कर देंगी.

सांसद रूडी ने क्या कहा?

इस कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी की पहल पर किया गया है. उन्होंने कहा, “यह बिहार के लिए गर्व का क्षण है. पहली बार आज़ादी के बाद बिहार को सैन्य सम्मान कार्यक्रम की मंजूरी मिली है.” कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे.

Also Read: दो विमान बनाएंगे दिल तीसरा चीरते हुए निकलेगा, इन 5 फॉर्मेशन में फाइटर जेट्स दिखाएंगे कलाबाजियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >