Lalu Yadav New Bungalow: पटना में बन रहे लालू यादव के नए आलीशान बंगले का वीडियो आया सामने, जानें क्या होगी इसकी खासियत

Lalu Yadav New Bungalow: पटना के दानापुर में बन रहा लालू प्रसाद यादव का नया भव्य बंगला इन दिनों चर्चा में है. लगभग तैयार हो चुके इस निजी आवास का वीडियो सामने आने के बाद इसके डिजाइन, सुरक्षा और अंदरूनी खासियतों को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है. जल्द ही लालू-राबड़ी इसी नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं.

Lalu Yadav New Bungalow: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का नया निजी आवास इन दिनों चर्चा में है. दानापुर के महुआबाग इलाके में बन रहा यह आलीशान बंगला अब लगभग तैयार हो चुका है. इस बंगले का वीडियो सामने आने के बाद लोग इसकी भव्यता को देख काफी उत्सुक हैं. माना जा रहा है कि निर्माण कार्य पूरा होते ही लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी यहीं शिफ्ट हो जाएंगे.

कहां बन रहा है नया बंगला?

यह शानदार आवास दानापुर अंचल के महुआबाग में बन रहा है. जहां पिछले डेढ़ साल से लगातार निर्माण कार्य जारी है. फिलहाल इंटीरियर और अंतिम फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है. सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त है कि बंगले के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति या मीडिया को प्रवेश की अनुमति नहीं है.

कैसा है बंगले का डिजाइन?

लालू यादव का यह नया घर किसी आधुनिक हवेली से कम नहीं दिखता. ऊंची और मजबूत 10 से 15 फीट की चारदीवारी पूरे परिसर को घेरती है, जिससे सुरक्षा और गोपनीयता दोनों सुनिश्चित होती है. बंगले का आर्किटेक्चर और डिजाइन देखने वालों का ध्यान तुरंत खींच लेता है, और यही वजह है कि इलाके में इसकी चर्चा लगातार हो रही है.

बंगले की प्रमुख खासियत

इस विशाल आवास में 8 बड़े बेडरूम, एक विशाल ड्रॉइंग हॉल, पूजा कक्ष, गेस्ट रूम, फैमिली लाउंज और अलग से स्टाफ क्वार्टर बनाए गए हैं. घर के चारों ओर बड़ा ग्रीन जोन और आकर्षक गार्डन डेवलप किया जा रहा है. परिसर के भीतर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है.

क्यों बढ़ी है इसकी चर्चा?

10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि लालू यादव नए सरकारी आवास 39 हार्डिंग रोड में न जाकर अपने इसी निजी बंगले में रहने का निर्णय ले सकते हैं. हालांकि अभी इंटीरियर का कुछ काम बाकी है, इसलिए इसमें कुछ और महीने लग सकते हैं.

Also Read: Bihar Vidhansabha Session: तेजस्वी ने विजय सिन्हा को लगाया गले, सम्राट से किया हैंडशेक, डिप्टी सीएम ने नीतीश के छुए पैर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >