Bihar News: तीन सड़कों के निर्माण में करोड़ों का हुआ घोटाला, डिप्टी सीएम ने किया खुलासा, देखें वीडियो…

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में सड़क निर्माण में हुए घोटाले का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि 26 करोड़ रुपये का यह घोटाला तेजस्वी यादव के कार्यकाल में हुआ है.

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने मंगलवार को पथ निर्माण विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि जांच के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यकाल में कई सड़क निर्माण परियोजनाओं में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं. यह घोटाला 26 करोड़ रुपये से अधिक का बताया जा रहा है.

तीन सड़क परियोजनाओं में अनियमितता

जांच में पाया गया कि गया पथ प्रमंडल के तहत तीन सड़क परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुईं हैं. जिसमें 19.18 किलोमीटर लंबा बाजीरगंज-तपोवन पथ, 17.5 किलोमीटर लंबा जमुआ-सेवतर पथ और 21.3 किलोमीटर लंबा भिंडस-चमंडीह पथ शामिल है. इन सड़कों का निर्माण राजा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया गया था. डिप्टी सीएम ने कहा कि इस कंपनी के सभी कार्यों की समीक्षा की जाएगी. स्थानीय लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत की थी.

26 करोड़ से अधिक का गलत भुगतान

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि इस घोटाले के तहत 26 करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक की राशि का अवैध तरीके से भुगतान किया गया. उन्होंने कहा कि यह घोटाला तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव के कार्यकाल में हुआ. उस समय सत्ता में बैठे लोगों ने घोटाला किया और दोषी अधिकारी पर कार्रवाई तक नहीं की. पथ निर्माण विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया.

कंपनी और दोषियों पर होगी कार्रवाई

विजय सिन्हा ने कहा कि राजा कंस्ट्रक्शन के सभी कार्यों की समीक्षा की जाएगी. कंपनी को संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई होगी. सुल्तानगंज के कांवड़िया पथ में भी गड़बड़ी की पुष्टि हुई है, जिसके लिए संवेदक पर कार्रवाई की जा रही है. कंपनी से जुड़े संवेदकों को काली सूची में डाला जाएगा.

IIT और NIT की टीम करेगी जांच

डिप्टी सीएम ने बताया कि पथ निर्माण विभाग के तहत पूर्व और वर्तमान प्राक्कलनों की गहन जांच होगी. इसके लिए IIT और NIT के इंजीनियरों की टीम बनाई जाएगी. ये टीम विभाग की सभी योजनाओं की जांच करेंगे. पुलों और सड़कों का हेल्थ कार्ड भी तैयार किया जाएगा.

Also Read : Bihar Crime: दरभंगा में स्कूल जा रहे शिक्षक को घेरकर मारी गोली, मौके पर ही मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >