Video: "बैठो तुम… तुम बैठो...'', बीजेपी MLC और पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के बीच तीखी नोकझोंक

Patliputra University Video: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की सीनेट मीटिंग में गुरुवार को जोरदार हंगामा हुआ. बीजेपी MLC नवल किशोर यादव और कुलसचिव प्रो. एनके झा के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें MLC ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी तक दे डाली. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.

BJP MLC और कुलसचिव की तस्वीर

Patliputra University: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की सीनेट मीटिंग में गुरुवार को बड़ा बवाल देखने को मिला. मीटिंग शुरू होते ही बीजेपी MLC नवल किशोर यादव ने कुलसचिव प्रो. एनके झा पर तीखा हमला बोला. मामला इतना बढ़ गया कि नवल किशोर यादव ने न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि धमकी भी दे डाली. उन्होंने कुलसचिव से कहा, “बैठो तुम… तुम बैठो, यह पटना यूनिवर्सिटी नहीं है. पहले स्थिति स्पष्ट हो, नहीं तो मीटिंग नहीं चलने देंगे.” हालात बिगड़ने पर अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर किसी तरह विवाद को शांत कराया.

कुलसचिव ने जताई नाराजगी, इस्तीफे की बात कही

MLC के व्यवहार से आहत कुलसचिव प्रो. एनके झा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में काम करना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा, “गाली-गलौज का वीडियो मेरे पास है. जरूरत पड़ी तो इस्तीफा दे दूंगा.”

कुलपति पर भी लगाए गंभीर आरोप

यह विवाद यहीं नहीं थमा. कुलसचिव प्रो. झा पहले भी वाइस चांसलर के खिलाफ आरोप लगा चुके हैं. उन्होंने दावा किया कि 29 मार्च की रात कुलपति के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें धमकाया और उन पर हमला करने की कोशिश की. इस मामले में उन्होंने बहादुरपुर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है.

वहीं, कुलपति ने डीजीपी को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है. उन्होंने पत्र में लिखा कि 29 मार्च को सिंडिकेट की बैठक के बाद कुलसचिव अचानक गायब हो गए थे और उनका मोबाइल भी बंद हो गया था.

Also Read: Waqf Bill पास होते ही जेडीयू में बढ़ी नाराजगी, 4 मुस्लिम नेताओं के इस्तीफे से गरमाई बिहार की सियासत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >