Video: पुलिस की वर्दी में कर रहा था शराब तस्करी, पकड़े जाने पर देखिए कैसे गिड़गिड़ा रहा फर्जी दारोगा

Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे हैं. मद्य निषेध विभाग की टीम ने एक ऐसे फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया, जो पुलिस की वर्दी पहनकर लग्जरी गाड़ी में शराब की तस्करी कर रहा था. वीडियो में देखिए हाथ जोड़कर कैसे गिड़गिड़ा रहा है...

Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों के नए-नए पैंतरे सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को मद्य निषेध विभाग की टीम ने पुलिस की वर्दी पहनकर शराब की खेप पहुंचाने जा रहे एक फर्जी दरोगा को धर दबोचा. आरोपी रविकिशन पराशर उत्तर प्रदेश के बलिया से सफारी गाड़ी में शराब लेकर पटना जा रहा था. वर्दी का रौब दिखाकर वह बॉर्डर पार कर चुका था, लेकिन एक्साइज विभाग की सतर्कता के चलते पकड़ा गया.

पहली बार वर्दी पहनकर निकला था डिलिवरी देने

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने हाल ही में पुलिस की वर्दी सिलवाई थी और पहली बार तस्करी के लिए निकला था. उसने गाड़ी पर पुलिस का सिंबल और एयरफोर्स का लोगो भी लगा रखा था, ताकि किसी को शक न हो. वह खुद गाड़ी चला रहा था और शराब छुपाकर बिहार में एंट्री कर चुका था.

पहले भी हो चुका है गिरफ्तार, अब वर्दी पहनकर कर रहा था तस्करी

रवि किशन पहले भी शराब तस्करी के आरोप में उत्तर प्रदेश के बलिया में गिरफ्तार हो चुका था. जमानत पर छूटने के बाद उसने नई चाल चली और खुद को दरोगा दिखाने के लिए पुलिस की वर्दी सिलवाई. वर्दी पर दो स्टार लगाकर उसने कई बार शराब की खेप सप्लाई की, लेकिन इस बार वह पकड़ा गया.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: भैयाजी जोशी के बयान पर क्यों हो रही है राजनीति, क्या है मराठा अस्मिता?

283 लीटर शराब बरामद, कीमत 3 लाख से ज्यादा

पुलिस ने रवि किशन की गाड़ी से अलग-अलग ब्रांड की कुल 283.79 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. जब्त शराब की कीमत 3 लाख से अधिक आंकी गई है, जिसे बिहार में तस्कर तीन गुना महंगे दामों में बेचते. फिलहाल आरोपी से और पूछताछ की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >