Video: 'सतत लेती हूं, विधि रखती हूं...', बिहार के बाहुबली की विधायक पत्नी शपथ लेने में कई बार अटकीं

Bihar Vidhansabha Winter Session 2025: 18वीं विधानसभा के पहले सत्र में नवादा से जदयू विधायक विभा देवी का शपथ ग्रहण खास चर्चा में रहा. वह शपथ पत्र सही से पढ़ नहीं पाईं और बार-बार अटकती रहीं. पास बैठी विधायक मनोरमा देवी के प्रॉम्प्ट करने पर आखिरकार उन्होंने टूटे-फूटे शब्दों में शपथ पूरी की.

Bihar Vidhansabha Winter Session 2025: 18वीं विधानसभा के पहले सत्र में सोमवार को शपथ ग्रहण के दौरान कई दिलचस्प और चर्चा योग्य घटनाएं देखने को मिलीं. नवनिर्वाचित विधायकों ने प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव के सामने शपथ ली, लेकिन कुछ नेताओं को शपथ पढ़ने में मुश्किलें भी झेलनी पड़ीं.

शपथ लेने में बार-बार अटकती रहीं विभा देवी

नवादा से जदयू विधायक और बाहुबली राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी शपथ पत्र पढ़ने के दौरान बार-बार अटकती रहीं. वह शपथ के शब्दों का उच्चारण ठीक से नहीं कर पा रही थीं. कई बार रुकीं और आखिरकार पास बैठी विधायक मनोरमा देवी की मदद से टूटे-फूटे शब्दों में किसी तरह शपथ पूरी की. सदन में उनके इस अंदाज की चर्चा देर तक होती रही.

वहीं बेतिया से बीजेपी विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने गलत तरीके से शपथ पढ़ दी. प्रोटेम स्पीकर ने तुरंत उन्हें टोका और दोबारा सही तरीके से शपथ दिलवाई.

सम्राट से हाथ मिलाए तेजस्वी

सदन में राजनीतिक गर्मजोशी के बीच कुछ सौहार्द्रपूर्ण पल भी देखने को मिले. मंत्रियों की शपथ के दौरान जब सम्राट चौधरी ने शपथ ली, तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी सीट पर खड़े होकर उनका अभिवादन करते दिखे. बाद में दोनों ने हाथ मिलाया.

डिप्टी सीएम ने नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने शपथ के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद वे तेजस्वी यादव से गले मिले. इसी दौरान नीतीश और तेजस्वी के बीच भी हल्की-फुल्की बातचीत इशारों में होती देखी गई. शपथ के बाद रामकृपाल यादव भी तेजस्वी से गले मिले, जिससे सदन का माहौल कुछ पल के लिए सौहार्द्रपूर्ण हो उठा.

कब होगा बिहार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव?

विधानसभा सत्र के आगामी कार्यक्रम भी तय हो चुके हैं. 2 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. 3 दिसंबर को राज्यपाल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. 4 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा और सरकार का जवाब रहेगा. सत्र का अंतिम दिन 5 दिसंबर होगा, जब द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा की जाएगी.

Also Read: Bihar Vidhansabha Session: तेजस्वी ने विजय सिन्हा को लगाया गले, सम्राट से किया हैंडशेक, डिप्टी सीएम ने नीतीश के छुए पैर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >