'बिहार में नीतीश कुमार के रहते सुरक्षित हैं मुसलमान', जदयू MLC बोले- इमेज खराब करने का हो रहा प्रयास

Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक के संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद भी बिहार में विपक्ष लगातार एनडीए सरकार पर निशाना साध रहा है. इसी बीच जनता दल यूनाइटेड के मुख्य वक्ता नीरज कुमार ने जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि पिछले 11 सालों से जब-जब केंद्र सरकार कोई कानून या संशोधन लेकर आई है, विपक्षी दलों की तरफ से भ्रम पैदा करने और गलत नैरेटिव सेट करने की कोशिश की गई.

Waqf Bill: लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल के समर्थन को लेकर विपक्षी दल लगातार जेडीयू को निशाने पर ले रहे हैं. इस बीच, जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पार्टी के फैसले का बचाव किया. उन्होंने कहा कि बिहार के मुसलमान जानते हैं कि जब तक नीतीश कुमार हैं, वे सुरक्षित हैं. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने वक्फ संशोधन विधेयक के मुद्दे पर मीडिया एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “एक राजनीतिक साजिश के तहत जेडीयू नेताओं की छवि खराब करने का प्रयास हो रहा है. सच को जानना चाहिए, क्योंकि ऐसे नेताओं के बारे में नेशनल मीडिया तक में अफवाह फैलाई जा रही है, जो नेता पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं. उनको भी जेडीयू का बताया जा रहा है. मीडिया में पार्टी नेताओं को लेकर जो भी खबरें चलाई जा रही हैं, वे सब फर्जी हैं.”

नीतीश सरकार में सब महफूज

नीरज कुमार ने आगे कहा, “बिहार का मुसलमान जानता है कि जब तक नीतीश कुमार हैं, वे सुरक्षित हैं. नीतीश कुमार के रहते उनके लिए तालीम की व्यवस्था है और बिहार में अमन-चैन है. नीतीश कुमार के रहते कोई भी मुसलमान की जमीन को अपने नाम नहीं लिखवा पाएगा. क्या बिहार में लालू प्रसाद का राज है? मैं बताना चाहता हूं कि उनके राज में प्रदेश के अंदर 12 सांप्रदायिक दंगे हुए थे. सीतामढ़ी के दंगों में सिर्फ 48 लोग मारे गए थे. उन दंगाइयों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई? तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि कौन लोग जेल में बंद हैं? नीतीश कुमार के राज में वक्फ की जमीन से लेकर मंदिर तक सभी महफूज रहेंगे.”

इसे भी पढ़ें: बिहार के 18 जिलों में 7 और 8 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने मेघगर्जन- वज्रपात पर जारी किया येलो अलर्ट

कई जदयू मुस्लिम नेता ने छोड़ी पार्टी

संसद के दोनों सदनों में वक्फ संशोधन बिल के पास होने के बाद जेडीयू के कई मुस्लिम नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है, जिनमें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारी शामिल हैं. वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बिहार के कई दल इस विधेयक के पास होने से एक्सपोज हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: Waqf Bill पर सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को क्यों दिया समर्थन, मुस्लिम नेताओं ने कर दिया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >