Voter Adhikar Yatra: सासाराम से शुरू होगी राहुल-तेजस्वी की “वोटर अधिकार यात्रा”, जानिए आज का पूरा टाइमटेबल

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आज से बिहार में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की शुरुआत हो रही है. यह 16 दिनों की लंबी यात्रा 20 से अधिक जिलों से होकर गुजरेगी और करीब 1300 किमी का सफर तय करेगी. पढे़ं आज का पूरा शेड्यूल…

Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की शुरुआत आज 17 अगस्त से हो रही है. इस यात्रा का आगाज सासाराम से होगा, जिसमें राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य दिग्गज नेता शामिल रहेंगे. यह यात्रा 16 दिनों तक चलेगी और करीब 1300 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राज्य के 20 से ज्यादा जिलों से होकर गुजरेगी. समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की विशाल रैली के साथ होगा. यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं भी की जाएंगी.

कार्यक्रम का समय इस प्रकार है:

  • सुबह 10:30 बजे: राहुल गांधी विशेष विमान से गया पहुँचेंगे.
  • सुबह 11:05 बजे: गया से हेलीकॉप्टर द्वारा सासाराम के एसपी जैन कॉलेज पहुँचेंगे.
  • दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक: सासाराम से सुवारा तक फ्लैग ऑफ और संबोधन होगा.
  • शाम 4:30 बजे: देहरी-ऑन-सोन के आंबेडकर चौक से यात्रा की विधिवत शुरुआत होगी, जहाँ राहुल गांधी और अन्य नेता खुली गाड़ी में शामिल होंगे.
  • शाम 7:30 बजे: यात्रा रोहतास होते हुए औरंगाबाद के रमेश चौक पहुँचेगी, जहाँ नेताओं का संबोधन निर्धारित है.
  • रात्रि विश्राम: सभी नेता बंभनडीह स्पोर्ट्स ग्राउंड में ठहरेंगे.

राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1956581954880479716

इससे पहले भी राहुल गांधी ने एक अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया था, जिसमें लिखा, “16 दिन, 20+ ज़िले, 1,300+ कि.मी. हम वोटर अधिकार यात्रा लेकर जनता के बीच आ रहे हैं. यह सबसे बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार- ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की रक्षा की लड़ाई है. संविधान को बचाने के लिए बिहार में हमारे साथ जुड़िए.”

तेजस्वी यादव ने जारी किया कैंपेन सॉंग

तेजस्वी ने इस यात्रा को बताया आंदोलन

इसके बाद तेजस्वी यादव ने एक और वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, “ये लड़ाई अब सिर्फ़ चुनाव की नहीं बल्कि अब बिहार और बिहारियों के सम्मान, स्वाभिमान, अधिकार और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई बन चुकी है. “वोटर अधिकार यात्रा” का यह आंदोलन जन जन का जयघोष बन गया है! इस आंदोलन में सिर्फ़ बिहार के 14 करोड़ बिहारवासी ही नहीं बल्कि देश की 140 करोड़ न्यायप्रिय जनता भावनात्मक रूप से हमारे आपके साथ जुड़ेगी और चलेगी.”

ALSO READ: Sonu Sood Help: 12 साल पहले पिता की मृत्यु, पढ़ाई छोड़ किया काम, अब सोनू सूद दोनों भाइयों के लिए बने मसीहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >