Voter Adhikar Yatra: शेखपुरा में तेजस्वी यादव की गाड़ी के नीचे आया जवान, पैर की हड्डी टूटी

Voter Adhikar Yatra: शेखपुरा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव की गाड़ी के नीचे एक पुलिस जवान आ गया. हादसे में जवान के पैर की हड्डी टूट गयी. जवान बुरी तरह जख्मी हो गया है. इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

Voter Adhikar Yatra: बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा आज शेखपुरा से होते हुए लखीसराय पहुंच रही है. आज राहुल गांधी की अनुपस्थिती में राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस यात्रा की कमान संभाली. यात्रा के दौरान राजद कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे. इस दौरान शेखपुरा में एक हादसा भी हो गया. झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) का जवान तेजस्वी की गाड़ी के नीचे आ गया, जिससे उसके दाहिने पैर की हड्डी 3 जगह से टूटी गई. गंभीर हालत में उसे पटना रेफर किया गया है.

“विरोधी जनता का अधिकार छीन रहा”

शेखपुरा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि चाहे कोई भी जाति का हो, वे सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी सिर्फ जनता का वोट अधिकार ही नहीं, बल्कि उनका अस्तित्व छीनने की कोशिश कर रहे हैं. तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि ये लोग बिहार को चूना लगाने का सोचते हैं, जबकि बिहार के लोग खैनी में ही चूना घोल देते हैं.

मुकेश सहनी ने क्या कहा?

वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ खड़ी है. उन्होंने दावा किया कि गठबंधन 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. सहनी ने कहा कि वे जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और इसमें गठबंधन के हर दल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है.

ALSO READ: Voter Adhikar Yatra: शेखपुरा में घोड़े पर सवार होकर निकले RJD कार्यकर्ता, तेजस्वी यादव ने संभाली कमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >