पटना वीमेंस कॉलेज में 30 और 31 मई को बचे विषयों का होगा वाइवा

पटना वीमेंस कॉलेज में जहां एक ओर एंट्रेंस टेस्ट का दौर समाप्त हो चुका है. वहीं कुछ विषयों के लिए वाइवा 30 और 31 मई को निर्धारित किया गया है.

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज में जहां एक ओर एंट्रेंस टेस्ट का दौर समाप्त हो चुका है. वहीं कुछ विषयों के लिए वाइवा 30 और 31 मई को निर्धारित किया गया है. पिछले तीन दिनों में बीए, बीएससी, बीबीए और बीसीए का एंट्रेंस लिया जा चुका है. वहीं एएमएम, इसीएम, एमबायो, बीएमसी, एमसीए, बीकॉम का वाइवा 30 को होगा. 31 मई को एमएससी जूलॉजी, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और एमए अंग्रेजी का वाइवा लिया जायेगा. 27 को फैशन डिजाइनिंग के लिए 40 में 35 छात्राओं ने वाइवा दिया है. इसका परिणाम गुरुवार को कॉलेज के वेबसाइट पर जारी किया जायेगा. इसी दिन बीसीए और बीबीए का रिजल्ट भी जारी होगा. 30 को बीएससी और 31 को बीए का रिजल्ट जारी होगा. चार जून से छात्राएं नामांकन लेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

JUHI SMITA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >