बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी का बड़ा दांव, इस समाज के छात्रों को देंगे 11 हजार रुपये

VIP Mukesh Sahani: वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने 51 मेधावी छात्रों को 11 हजार रुपये की स्कॉलरशिप देने की घोषण की है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने X हैंडल के माध्यम से दी है. आइये जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है?

VIP Mukesh Sahani: इस साल के अंत में होनेवाले बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपने-अपने वोट बैंक मजबूत करने में जुटी हुई है. इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने एक बड़ा दाव खेला है. उन्होंने निषाद वोट बैंक को हासिल करने के लिए एक रणनीति बनाई है, जिसके तहत वे निषाद समाज के मेधावी छात्रों को 11 हजार रुपये की स्कॉलरशिप देंगे. मुकेश सहनी ने अपने X हैंडल से यह जानकारी साझा की.

Video Source- मुकेश सहनी X हैंडल

51 मेधावी छात्रों को दिया जायेगा स्कॉलरशिप

मुकेश सहनी द्वारा जारी वीडियो में बताया गया है कि वे निषाद समाज के 51 मेधावी छात्रों को 11 हजार रुपये की स्कॉलरशिप देंगे. ये रुपये सहनी ने अपने निजी कोष से देने का ऐलान किया है. इस स्कॉलरशिप का लाभ पाने के लिए छात्रों से आवेदन भी मांगे गये हैं. सहनी ने वीडियो के माध्यम से इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए आवेदन करने का तरीका भी बताया है.

इसे भी पढ़ें: भागलपुर में चलती ट्रेन से लड़की को फेंका, मौत, पिता-बहन ने RPF पर लगाए गंभीर आरोप

रण-वीर, जुब्बा सहनी मेधा छात्रवृति योजना के तहत मिलेगा स्कॉलरशिप

मुकेश सहनी ने बताया कि 51 मेधावी छात्रों को “रण-वीर, जुब्बा सहनी मेधा छात्रवृति योजना के तहत” 11हजार की स्कॉलरशिप दी जायेगी. इस स्कॉलरशिप का लाभ केवल निषाद छात्रों को ही मिलेगा, ताकि उन्हें आर्थिक मदद मिल सके और वे शिक्षित होकर अपने अधिकारों के लिए जागरूक हो सकें. इसके साथ ही सहनी ने कहा कि निषाद समाज के उज्जवल भविष्य के संकल्प के साथ इस स्कॉलरशिप की शुरुआत की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार में कितने निषाद वोटर्स

मुकेश सहनी ने कई मौकों पर दावा किया है कि बिहार में आबादी का कुल दस प्रतिशत से ज्यादा वोटर्स निषाद हैं. वहीं, साल 2023 में बिहार में हुए जातीय जनगणना के आंकड़ों के अनुसार बिहार में निषाद जाति की आबादी करीब 34 लाख से ज्यादा है, जो बिहार की आबादी का कुल 2.6 फीसदी है. (हर्षित कुमार)

इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >