पटना : सैटेलाइट टाउनशिप में जा रही जमीन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, विधायक समर्थकों से भीड़े; आधे घंटे तक तनातनी

पुनपुन में सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना के विरोध में ग्रामीण स्थानीय विधायक से भिड़ गए. बड़हियाकोल में हुई इस घटना में विधायक समर्थकों और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक और कहासुनी की नौबत आ गई.

Satellite Township Project: बाढ़ प्रभावित पुनपुन प्रखंड के बड़हियाकोल में सोमवार को स्थानीय विधायक श्याम रजक की मौजूदगी में ग्रामीणों और उनके समर्थकों के बीच नोकझोंक हो गयी. करीब आधे घंटे तक मौके पर हो-हल्ला होता रहा. बताया जाता है कि ग्रामीण बाढ़ राहत या सहायता को लेकर नाराज नहीं थे, बल्कि सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना में जा रही किसानों की जमीन को बचाने के मुद्दे पर अपनी बात विधायक तक पहुंचाना चाहते थे.

विधायक से मिलने पहुंचे थे ग्रामीण

ग्रामीणों के अनुसार, पुनपुन क्षेत्र के करीब दर्जनभर लोग सैटेलाइट टाउनशिप के मुद्दे को लेकर पटना स्थित विधायक के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे. इसी दौरान विधायक को पुनपुन में बाढ़ के कारण बड़हियाकोल में बांध टूटने की जानकारी मिली और वे मौके पर जाने की तैयारी में थे. ग्रामीणों का कहना है कि इस वजह से विधायक ने उन्हें समय नहीं दिया.

इसके बाद नाराज ग्रामीण बड़हियाकोल पहुंच गये. वहां विधायक के पहुंचने पर ग्रामीणों और उनके समर्थकों के बीच कहासुनी हो गयी. इस दौरान धक्का-मुक्की की भी बात सामने आयी है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पूरी घटना का वीडियो स्थानीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, घटना को लेकर वायरल हो रहे वीडियो की प्रभात खबर स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

बिधायक समर्थक भीड़े ग्रामीण

जिलाध्यक्ष ने कहा- बाद में सभी शांत हो गये

मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ओम सिंह, मनीष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस संबंध में जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि कुछ लोग सैटेलाइट टाउनशिप के मुद्दे को लेकर विधायक से मिलने उनके आवास पर गये थे.

उन्होंने कहा कि इसी दौरान पुनपुन में बाढ़ की आपदा के कारण विधायक को क्षेत्र में बुलाया गया था. इस वजह से वे ग्रामीणों को समय नहीं दे सके और इससे कुछ लोग नाराज हो गये. हालांकि, बाद में समझाने के बाद सभी शांत हो गये.

दानापुर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई: पनीर-दूध में मिलावट पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी; 180 लीटर दूध नष्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >