भाकपा की बैठक में विस चुनाव पर हुई चर्चा

भाकपा बिहार राज्य कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक बुधवार को पटना में हुई, जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी, चार मई को पटना में होने वाली महागठबंधन की बैठक, पार्टी के शाखा, अंचल, जिला और राज्य सम्मेलन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.

पटना. भाकपा बिहार राज्य कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक बुधवार को पटना में हुई, जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी, चार मई को पटना में होने वाली महागठबंधन की बैठक, पार्टी के शाखा, अंचल, जिला और राज्य सम्मेलन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.बैठक में निर्णय लिया गया कि चार मई को पटना में होने वाले महागठबंधन की बैठक में राज्य नेतृत्व के साथ सभी जिला सचिव,जिले के वरीय नेता एवं विभिन्न जनसंगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक में पहलगाम आतंकी हमले सहित अपराध, भ्रष्टाचार महिलाओं पर बढ़े रहे अत्याचार, पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के सर्वे के नाम पर हो रही लूट पर चिंता व्यक्त की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >