VIDEO : पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच डाकबंगला चौराहा पर अचानक पहुंची बुलेटप्रूफ गाड़ी, वीडियो में देखिए माहौल कैसा है?

डाकबंगला पर भारी बवाल

Patna Student Protest : पटना के डाक बंगला चौराहे पर छात्रों के उग्र प्रदर्शन के कारण मंगलवार को हालात तनावपूर्ण हो गए. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बुलेटप्रूफ वाहन और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की. इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

Patna Student Protest : पटना में छात्रों के प्रदर्शन के कारण मंगलवार को डाक बंगला चौराहा रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. चौराहे पर हजारों की संख्या में छात्र सड़क पर मौजूद रहे, जबकि दूसरी ओर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई. लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बुलेटप्रूफ वाहन, रैपिड एक्शन फोर्स और आंसू गैस के गोले छोड़ने वाले वाहन भी मौके पर बुलाए.

डाक बंगला चौराहे पर बढ़ी पुलिस की तैयारी

प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या के बीच डाक बंगला चौराहे पर एक बुलेटप्रूफ वाहन पहुंचने के बाद हलचल और बढ़ गई. वाहन को चारों तरफ से सुरक्षा के लिहाज से तैयार बताया गया. इसमें पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगा हुआ है, जिसके जरिए प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने और उन्हें समझाने का प्रयास किया जा सकता है. वीडियो में देखिए अभी माहौल कैसा है.

Also Watch : VIDEO : पटना में छात्र नेता अमन को गांधी मैदान के SHO ने क्यों मारा,रोते-रोते क्या बताया? वीडियो में सुनिए




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >