अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

दानापुर. रूपसपुर थाना क्षेत्र के रूपसपुर नहर रोड के आरओबी के नीचे सोमवार की देर रात बेलगाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया.

दानापुर. रूपसपुर थाना क्षेत्र के रूपसपुर नहर रोड के आरओबी के नीचे सोमवार की देर रात बेलगाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दीघा के नकटा दियारा निवासी बृज किशाेर राय के 23 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गयी है. मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के भाई ने बताया कि सुजीत ग्रिल की दुकान में काम करता था और एक साल पूर्व ही उसकी शादी हुई थी. थनाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि रूपसपुर नहर रोड में सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सुजीत को धक्का मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस मामले को यातायात पुलिस छानबीन कर रही है. यातायात थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >