रंजिश में सब्जी बिक्रेता को बीच सड़क पर मारी गोली

Patna News : पीरबहोर थाना क्षेत्र के चाईं टोला के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने सब्जी बिक्रेता गुड्डू यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली गुड्डू की कमर पर लग गयी.

संवाददाता, पटना

पीरबहोर थाना क्षेत्र के चाईं टोला के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने सब्जी बिक्रेता गुड्डू यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली गुड्डू की कमर पर लग गयी. घटना के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. गोली लगने के बाद मौके पर ही सब्जी बिक्रेता गिर गया. इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएसपी-1 अशोक कुमार सिंह व पीरबहोर थाना की पुलिस पहुंच गयी. आनन-फानन में गुड्डू को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि वह बच्चों को 6:30 बजे स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान घात लगाये अपराधियों ने फायरिंग कर दी. चार गोली चलायी गयी, जिसमें एक गोली उसकी कमर में लगी. 40 वर्षीय गुड्डू मुसल्लहपुर हाट में सब्जी बेचता है. सूत्र ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर गुड्डू से किसी की बहस हुई थी. हालांकि पुलिस इसके अलावा अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की गयी है. गोली मारने की वजह के बारे में परिजनों ने कुछ भी नहीं बताया. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है. दो अपराधी बाइक पर हेलमेट लगा फायरिंग कर भागते दिखाई दिये हैं. आरोपितों की पहचान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >