राज्य अंडर-7 शतरंज में पटना की वंशिका और लखीसराय के वैभव बने विजेता

अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में फ्रेजर रोड स्थित यूथ हॉस्टल में आयोजित तीन दिवसीय बिहार राज्य अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में लखीसराय के वैभव आनंद और बालिका वर्ग में पटना की वंशिका माहेश्वरी ने खिताब पर कब्जा किया.

पटना. अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में फ्रेजर रोड स्थित यूथ हॉस्टल में आयोजित तीन दिवसीय बिहार राज्य अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में लखीसराय के वैभव आनंद और बालिका वर्ग में पटना की वंशिका माहेश्वरी ने खिताब पर कब्जा किया. वैभव आनंद ने प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बेगूसराय के विष्णु वैभव के साथ बाजी ड्रॉ खेल कर साढ़े पांच अंकों के साथ प्रतियोगिता जीत ली. किशनगंज के ज्येश शेखर साहा और मुजफ्फरपुर के पार्थ कुमार टाई ब्रेक अंकों के आधार पर पांच-पांच अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर रहे. बालिका वर्ग में पटना की वंशिका माहेश्वरी ने मुजफ्फरपुर की दिशा कुमारी को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया. टाई ब्रेक अंकों के आधार पर पटना की शान्वी सिन्हा को उपविजेता घोषित किया गया. मुजफ्फरपुर की दिशा कुमारी तीसरे और किशनगंज की अमायरा रहमान चौथे स्थान पर रही. विजेताओं को अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव नंद किशोर, शिवप्रिय भारद्वाज, कार्यकारिणी सदस्य आलोक प्रियदर्शी, निर्णायक कोमल सिंह मुस्कान और चंद्र राज ने ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHARMNATH PRASAD

DHARMNATH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >