व्हीलचेयर पर पटना एयरपोर्ट पहुंचे जीतन राम मांझी, पत्नी-बेटे के साथ दिल्ली रवाना, जानिए पूरा मामला

Jitan Ram Manjhi : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को बेहतर इलाज के लिए पटना से दिल्ली ले जाया गया है. वायरल फीवर और शुगर लेवल बढ़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं.

Jitan Ram Manjhi : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बेहतर इलाज के लिए पटना से दिल्ली रवाना हो गए हैं. वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और पटना के एक निजी अस्पताल में दो दिनों तक भर्ती रहे. वायरल फीवर और शुगर लेवल बढ़ने के बाद अब उन्हें आगे के इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है.

बेटे संतोष सुमान के साथ दिल्ली रवाना

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बेहतर इलाज के लिए गुरुवार को पटना से दिल्ली रवाना हुए. वह अपने परिवार के साथ दिल्ली गए हैं. मांझी के साथ उनके बेटे संतोष कुमार सुमन समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे.

दो दिन निजी अस्पताल में भर्ती रहे मांझी

जीतन राम मांझी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने करीब दो दिन इलाज कराया. बताया गया कि वायरल फीवर के साथ उनका शुगर लेवल भी बढ़ गया था.

व्हीलचेयर पर एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री

पटना एयरपोर्ट पर जीतन राम मांझी व्हीलचेयर पर नजर आए. एयरपोर्ट के अंदर जाते समय उन्हें चलने में भी परेशानी हो रही थी. वह एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठे दिखाई दिए. परिजन उन्हें लेकर दिल्ली रवाना हुए हैं.

परिवार के सदस्य भी साथ गए दिल्ली

बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रवाना होते समय जीतन राम मांझी के साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा. उनके बेटे संतोष कुमार सुमन, उनकी बहू दीपा मांझी, जीतन मांझी की पत्नी उनकी बेटी जितेंद्र मांझी के साथ दिल्ली रवाना हुए है.

बेहतर इलाज के लिए दिल्ली में होगा उपचार

पटना में शुरुआती इलाज के बाद अब जीतन राम मांझी को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है. फिलहाल परिवार की ओर से उनकी आगे की चिकित्सा को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >