CM Nitish: चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, मदद करने की अपील की

CM Nitish: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पत्र में लिखा है, "प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की जान भी चली गई है, जो अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. हमारी एनडीए सरकार ने चार लाख रुपए के मुआवजा राशि की भी घोषणा की है, लेकिन पीड़ित परिवारों के जीविकोपार्जन के लिए आश्रितों को और सरकारी लाभ की आवश्यकता है. ऐसे में सरकार के द्वारा जो संभव मदद हो सके, वह की जानी चाहिए."

CM Nitish: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर पिछले दिनों हुई बारिश और तेज हवा से खेत में खड़ी फसलों को हुए नुकसान पर चिंता प्रकट करते हुए उचित मुआवजा और मदद देने की अपील की है. लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि हाल ही में बिहार के विभिन्न जिलों में हुई भीषण और असमय वर्षा ने किसानों पर बुरा प्रभाव डाला है. खेतों में पकने को तैयार गेहूं की फसलें भारी बारिश के चलते बर्बाद हो गई हैं. किसान अब हताशा और निराशा की स्थिति में पहुंच गए हैं. खेतों में लहलहाती फसलें अब सड़ने लगी हैं, जिससे किसानों की मेहनत, उम्मीदें और जीविका एक साथ डूब गई हैं.

ठोस कदम उठाना आवश्यक

चिराग ने आगे लिखा, “प्रदेश के लाखों किसानों के सामने इस भीषण प्राकृतिक आपदा ने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा कर दिया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, किसानों के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए त्वरित और ठोस कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है.” उन्होंने पत्र में आगे लिखा है कि उनकी पार्टी की मांग है कि असमय वर्षा को राज्य आपदा घोषित किया जाए, ताकि आपदा राहत कोष से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता प्रदान की जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विशेष अभियान चलाने की मांग की

चिराग ने आगे लिखा, “इसके अलावा राज्य स्तर पर तत्काल सर्वेक्षण अभियान चलाया जाए, जिससे क्षति का सही आकलन कर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जा सके.” पत्र के जरिए उन्होंने प्रभावित किसानों को कृषि ऋणों पर राहत दिए जाने, आगामी फसल के लिए विशेष सहायता योजना की घोषणा करने और प्रभावित जिलों में विशेष राहत अभियान चलाकर किसानों को खाद्य सामग्री, चिकित्सा सुविधा एवं पशु चारा आदि तत्काल उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 24 जिलों में अगले 48 घंटे होगी मूसलाधार बारिश! IMD ने मेघगर्जन और वज्रपात पर जारी किया येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >