जन्म प्रमाणपत्र नहीं होने से नहीं बन पा रहा आधार

राज्य के सरकारी विद्यालयों में नामांकित बच्चों की विवरणी पूरी नहीं हो पा रही है. दरअसल बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं.

पटना. राज्य के सरकारी विद्यालयों में नामांकित बच्चों की विवरणी पूरी नहीं हो पा रही है. दरअसल बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं. इसकी वजह यह है कि अधिकतर बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं. इस परेशानी के समाधान की दिशा में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिख कर कहा है कि जन्म प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को सरल कराएं. साथ ही 24 घंटे के अंदर आधार कार्ड की अद्यतन स्थिति स्पष्ट करें. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इस मामले में एक बार पहले भी पत्र व्यवहार किया था,लेकिन तब उस समस्या का समाधान नहीं हो सका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >