पुनपुन में आमने-सामने दो ट्रैक्टरों में टक्कर

दो ट्रैक्टरों की टक्कर में दोनों के चालक जख्मी हो गये.

मसौढ़ी. बिहटा-सरमेरा स्टेट हाइवे-78 के पुनपुन थाना स्थित घुड़दौड गांव के पास सोमवार की शाम आमने-सामने हुई दो ट्रैक्टरों की टक्कर में दोनों के चालक जख्मी हो गये. वहीं दोनों ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गये. हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर परिचालन बाधित हो गया. इधर सूचना पाकर पुनपुन पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को काफी मशक्कत के बाद सड़क से हटा परिचालन शुरू कराया. बताया जाता है कि दोनों चालक टक्कर के बाद जख्मी स्थिति में वहां से निकल गये. थानाध्यक्ष सितु कुमारी ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >