बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो शिक्षक घायल

बिहटा- सरमेरा स्टेट हाइवे -78 के पुनपुन थाना स्थित नीमा पुल के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक कुछ दूर फेंका गया और उसपर सवार एक महिला शिक्षक समेत दो शिक्षक जख्मी हो गये

मसौढ़ी

बिहटा- सरमेरा स्टेट हाइवे -78 के पुनपुन थाना स्थित नीमा पुल के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक कुछ दूर फेंका गया और उसपर सवार एक महिला शिक्षक समेत दो शिक्षक जख्मी हो गये. जख्मी शिक्षक पुनपुन के लखना स्थित शहीद रामानंद उच्च विद्यालय में पदस्थापित हैं. राहुल जयसवाल व रिक्की कुमारी क्रमशः अंग्रेजी व हिन्दी के शिक्षक हैं और विद्यालय से वापस लौटने के दौरान शुक्रवार की शाम हादसा हो गया. इधर टक्कर के बाद बोलेरो चालक अपनी गाड़ी के साथ फरार हो गया. इधर आसपास के लोगों की मदद से मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पुनपुन में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद रिक्की देवी को छुट्टी दे दी गयी, वहीं राहुल जायसवाल का उपचार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >