कंगन घाट गंगा पथ पर दुर्घटना में आरक्षी समेत दो घायल

कंगन घाट के पास जेपी गंगा पथ पर इनोवा और बोलेरो की टक्कर में दो लोग चोटिल हुए हैं.

पटना सिटी. कंगन घाट के पास जेपी गंगा पथ पर इनोवा और बोलेरो की टक्कर में दो लोग चोटिल हुए हैं. घायलों में बोलेरो चालक मनोज और बाइक सवार आरक्षी है. घटना शुक्रवार की शाम की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इनोवा कंगन घाट से जेपी गंगा पथ पर चढ़ रहा था. जबकि पटना की ओर से तेज रफ्तार में बोलेरो आ रहा था. गंगा पथ वे के मुहाने पर दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गयी. आमने-सामने हुई भिड़ंत में वाहनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इसी बीच दोनों वाहनों की चपेट में आने से रास्ते से बाइक से गुजर रहे एक सिपाही भी चपेट में आ गया, जिसमें वह जख्मी हो गया. वहीं आरक्षी की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सअनि विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में एक सिपाही और एक अन्य जख्मी हुआ है. सअनि के अनुसार जख्मी दोनों को अस्पताल भेज दिया गया है. जख्मी सिपाही कहां का है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है, क्योंकि वह बोलने की स्थिति में नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >