खेतों के प्रकार से लेकर उपज तक का डाटा होगा तैयार

पटना : इस वित्तीय वर्ष में दो बड़े कार्य शुरू होने है़ं जनगणना 2021 के अलावा इस बार 11वीं कृषि गणना भी शुरू की जायेगी़ राज्य में राजस्व व भूमि सुधार विभाग के माध्यम से इसका डाटा तैयार होगा़ कृषि गणना में अंचलवार खेतों के प्रकार, सिंचाई प्रबंध से लेकर आदि की जानकारी एक फाॅर्म […]

पटना : इस वित्तीय वर्ष में दो बड़े कार्य शुरू होने है़ं जनगणना 2021 के अलावा इस बार 11वीं कृषि गणना भी शुरू की जायेगी़ राज्य में राजस्व व भूमि सुधार विभाग के माध्यम से इसका डाटा तैयार होगा़ कृषि गणना में अंचलवार खेतों के प्रकार, सिंचाई प्रबंध से लेकर आदि की जानकारी एक फाॅर्म के माध्यम से तैयार की जायेगी़ दूसरी जानकारी किस अंचल में किस प्रकार के फसल की पैदावार होती है और इसकी उत्पादकता क्या है, इसका डाटा भी बनाया जायेगा़ गौरतलब है कि कृषि गणना प्रत्येक पांच वर्षों में कराया जाने वाला केंद्र सरकार का कार्यक्रम हैं, जो कृषि, सहकारिता व किसान कल्यांण विभाग की ओर से सभी राज्यों में कराया जाता है़ फिलहाल राज्य में 11वीं कृषि गणना की जायेगी़

इससे पहले वित्तीय वर्ष 2015-16 में कृषि गणना पूरी की गयी है़ राजस्व कर्मचारी गांवों का तैयार करेंगे आंकड़ा कृषि गणना में सबसे महत्वपूर्ण कार्य राजस्व कर्मचारी के होते हैं. राजस्व कर्मचारी ही राजस्व गांवों में जाकर वहां के खेतों के क्षेत्रफल से लेकर खेतों के प्रकार की जानकारी लेते है़ इसके अलावा गांव के फसल के प्रकार का भी डाटा तैयार किया जाता है़ कर्मचारी अपना डाटा अंचल में जमा करते हैं. वहां से जिले में डीएम के अधीन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी जिलों के आंकड़ों को तैयार कर विभाग में भेजते हैं.

विभाग में कृषि गणना संभाग में पूरे राज्य का आंकड़ा तैयार कर उसे केंद्र को भेज दिया जाता है़ इसमें एक से दो वर्ष का समय लग जाता है़ क्यों जरूरी है कृषि गणना कृषि गणना राज्य या देश के विकास की बुनियाद होती है़ उस गणना के आधार पर ही राज्य में कृषि के उपयोग में ली जाने वाली जमीन, फसल के प्रकार व उसके उत्पादकता की सही जानकारी मिलती है़ कृषि गणना से मिले आंकड़ों के आधार पर ही राज्य व केंद्र सरकार अपनी कृषि संबंधित योजनाओं को तैयार करते हैं.

कृषि गणना के लिए काम कर चुके राजस्व व भूमि सुधार विभाग के अधिकारी सुनील नाथ मिश्रा बताते हैं कि कृषि गणना का डाटा किसी भी राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है़ गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 तक इससे पहले वाली कृषि गणना का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है़ इसके लिए आवंटित 93 लाख, 93,000 की राशि के खिलाफ अब तक मात्र 16 लाख, 73,460 की राशि ही खर्च हो पायी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >