प्रेमिका के भाई की हत्या की रची साजिश हथियार के साथ दो धराये

patna news: बाढ़. रास्ते में कांटा साबित होने के कारण प्रेमिका के भाई को मौत के घाट उतारने से पहले ही पुलिस ने हथियार के साथ प्रेमी धीरज पांडे और हथियार सप्लाई करने वाले सहयोगी प्रह्लाद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

बाढ़

. रास्ते में कांटा साबित होने के कारण प्रेमिका के भाई को मौत के घाट उतारने से पहले ही पुलिस ने हथियार के साथ प्रेमी धीरज पांडे और हथियार सप्लाई करने वाले सहयोगी प्रह्लाद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मामला बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरा गांव का है. पूरा गांव निवासी धीरज पांडे का प्रेम प्रसंग नालंदा जिले के रहुई थाना अंतर्गत सौंसा गांव निवासी लड़की के साथ चल रहा था. लड़की के भाई को इस प्रेम कहानी पर काफी एतराज था. इससे नाराज होकर धीरज पांडे ने प्रेमिका के भाई का काम तमाम करने के लिए प्लान बनाया. उसको लेकर धीरज पांडे व उसके सहयोगियों ने एनटीपीसी थाना क्षेत्र के ढीबर गांव निवासी राजू पासवान और अथमलगोला थाने के धर्मपुर गांव निवासी प्रह्लाद सिंह से देसी कट्टा भाड़े पर लिया. वहीं दोनों के माध्यम से कारतूस की सप्लाई की जानी थी. इसी दौरान पुलिस को प्लान की भनक लग गयी. इसके बाद सब इंस्पेक्टर नितेश कुमार के साथ पुलिस टीम ने पूरा गांव में छापेमारी की. इस दौरान धीरज कुमार पांडे व हथियार सप्लायर प्रह्लाद सिंह को गिरफ्तार किया गया. एक किशोर को भी गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से दो देशी कट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया. हथियार सप्लायर राजू पासवान की तलाश पुलिस कर रही है.

भाजपा के प्रचार वाहन में तोड़फोड़ करने वाला गिरफ्तार

बख्तियारपुर. 17 सितम्बर को फोरलेन पर भाजपा के प्रचार वाहन में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपी बख्तियारपुर नगर क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर निवासी रवि कुमार को पुलिस ने जेल भेज दिया है जानकारी हो कि उक्त प्रचार वाहन के चालक अशोक कुमार ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >