पटना: ट्रेन में चोरों का ताड़व, लोको पायलट की पत्नी सहित दो महिला यात्रियों का पर्स उड़ाये

पटना जंक्शन के आसपास ट्रेनों में सक्रिय चोरों ने दो महिला यात्रियों को निशाना बनाया, जिनमें रेल लोको पायलट की पत्नी भी शामिल हैं. चोरी हुए पर्स में गहने, नकदी और कीमती सामान थे.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

Patna News : पटना जंक्शन के आसपास ट्रेनों में सक्रिय चोरों ने दो महिला यात्रियों को निशाना बनाते हुए गहने, नकदी और कीमती सामान से भरे पर्स चोरी कर लिए. पीड़ितों में रेल लोको पायलट की पत्नी भी शामिल हैं. दोनों मामलों में पटना जंक्शन जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पूर्वा एक्सप्रेस में लोको पायलट की पत्नी का पर्स चोरी

नवादा निवासी नेहा कुमारी, जो वर्तमान में अपने पति (रेलवे के लोको पायलट) के साथ पश्चिम बंगाल के बर्धमान में रहती हैं, परिवार के साथ दिल्ली से बर्धमान जाने के लिए पूर्वा एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं. पटना जंक्शन से ट्रेन खुलने के बाद जब उनकी नींद खुली तो उनका पर्स गायब था.

पर्स में थे गहने, मोबाइल और नकदी

नेहा कुमारी ने बताया कि चोरी हुए पर्स में सोने की कानबाली, मंगलसूत्र, झुमका, मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये नकद रखे थे. घटना के बाद उन्होंने पटना जंक्शन जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

फरक्का एक्सप्रेस में दूसरी महिला भी हुई शिकार

इसी तरह की दूसरी घटना फरक्का एक्सप्रेस की ए-1 बोगी में हुई. दिल्ली निवासी सम्पा करमाकर का भी पर्स चोरी कर लिया गया. पर्स में सोने की अंगूठी, नकदी और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था. दोनों महिलाओं के आवेदन पर पटना जंक्शन जीआरपी ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ट्रेन और स्टेशन परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ चोरी में शामिल बदमाशों की पहचान में जुटी है.

पटना: टेंडर घोटाला में पूर्व मुख्य अभियंता की जमानत खारिज, संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >