सवा घंटे आउटर पर खड़ी रही ट्रेन, हंगामा

गया से पटना आ रही ट्रेन नंबर 03340 डाउन गया-पटना मेमू ट्रेन के यात्रियों ने मंगलवार को रेलवे के प्रति नाराजगी जाहिर की.

संवाददाता, पटना गया से पटना आ रही ट्रेन नंबर 03340 डाउन गया-पटना मेमू ट्रेन के यात्रियों ने मंगलवार को रेलवे के प्रति नाराजगी जाहिर की. नाराज यात्रियों ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही बताया. जानकारी के अनुयार संबंधित ट्रेन मंगलवार को 01 घंटा 15 मिनट तक पटना आउटर पर खड़ी रही. इससे ट्रेन में बैठे महिला, पुरुष, बुजुर्ग, बच्चें व दैनिक यात्री काफी परेशान रहे. इनमें कई ऐसे यात्री थे जिन्हें संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था. कई ऐसे भी यात्री थे जो आउटर से ट्रैक के रास्ते पटना जंक्शन के लिए रवाना हो गये. वहीं बिहार दैनिक यात्री संघ के महासचिव-सह-पूर्व जोनल सदस्य शोएब कुरैशी, अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि यह ट्रेन जो पटना जंक्शन से 03211 अप बनकर 18.30 बजे समय से गया के लिए खुलती है. लेकिन आज यह ट्रेन करीब सवा घंटे देर हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >