पुलिस अफसरों का प्रशिक्षण बेहतर ढंग से कराएं : नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार पुलिस अकादमी का निरीक्षण किया. वहां पहले से तीन लैब कार्यरत हैं और चौथे लैब की शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने शुरुआत की. उन्होंने क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया.

संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार पुलिस अकादमी का निरीक्षण किया. वहां पहले से तीन लैब कार्यरत हैं और चौथे लैब की शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने शुरुआत की. उन्होंने क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया. वहां पुलिस के लिए वर्दी सिलाई करने वाली जीविका दीदियों से भी बातचीत की. मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस अकादमी के पासिंग आउट परेड ग्राउंड का भी निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस अकादमी का लिया जायजा इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस अकादमी का निर्माण बेहतर ढंग से कराया गया है और सारी सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है. यहां प्रशिक्षण की अच्छी व्यवस्था की गयी है. उन्होंने कहा कि यहां पर बिहार पुलिस और बिहार पुलिस के अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्य का संचालन बेहतर ढंग से कराते रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >