मसौढ़ी. ईंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, एक मजदूर की मौत, दो घायल

कादिरगंज थाना के नीमड़ा पाली गांव के पास ईंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इसमें ईंट-भट्ठा पर काम करने वाले 18 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गयी.

कादिरगंज थाना के नीमड़ा पाली गांव के पास हादसा

मसौढ़ी. कादिरगंज थाना के नीमड़ा पाली गांव के पास ईंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इसमें ईंट-भट्ठा पर काम करने वाले 18 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गयी. वहीं उसके साथ रहे दो अन्य मजदूर ट्रैक्टर से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए मसौढ़ी के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. इधर मृतक की पहचान धनरूआ थाने के मोरियावां गांव निवासी महंगू साव के पुत्र सुरेन्द्र साव के रूप में की गयी. उसके साथ रहे दो अन्य घायल मजदूरों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि सुरेन्द्र साव दो अन्य साथियों के साथ पखनपुरा ईंट भट्ठा से ट्रैक्टर पर ईंट लादकर नीमड़ा पाली की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. इसमें ट्रैक्टर के टेलर में बैठे उक्त तीनों मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गये और गंभीर घायल हो गये. बाद में ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. बताया जाता है कि पुलिस को उक्त घटना की सूचना उस वक्त दी गयी, जब अस्पताल में इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को बरामद कर लिया. इधर इस संबंध में मृतक की मां राजमणि देवी ने ट्रैक्टर चालक व उसके मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >