आज हॉस्टल के लिए चयनित छात्राएं लेंगी नामांकन

पटना वीमेंस कॉलेज में शुक्रवार को हॉस्टल के लिए चयनित 100 छात्राएं सुबह 9-11 बजे तक अपना सीट अलॉट करेंगी.

संवाददाता,पटना पटना वीमेंस कॉलेज में शुक्रवार को हॉस्टल के लिए चयनित 100 छात्राएं सुबह 9-11 बजे तक अपना सीट अलॉट करेंगी. अगर हॉस्टल में नामांकन के बाद कुछ सीटें रह जाती हैं, तो सेकेंड लिस्ट 14 को जारी की जायेगी. हॉस्टल अलॉटमेंट के वक्त छात्राओं को कॉलेज की ओर से जारी किये गये निर्देश को मानना होगा. प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपने माता-पिता (कम से कम उनमें से एक) और स्थानीय अभिभावक के साथ आना चाहिए (स्थानीय अभिभावक का होना अनिवार्य है). दी गयी तिथि और समय पर अपना प्रवेश लें. यदि किसी कारण से कोई उम्मीदवार दी गयी तिथि पर प्रवेश लेने में विफल रहता है, तो उसकी सीट रद्द हो जायेगी. छात्राओं को अपने साथ 2 पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो,अपने स्थानीय अभिभावक का एक पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो, एंटी रैगिंग एफिडेविट और हॉस्टल फीस जमा करनी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >