अशोक राज पथ पर केबुल चोरी करते तीन युवक पकड़े गये

patna news: पटना सिटी. खाजेकलां थाना पुलिस ने केबुल चोरी करते हुए अशोक राज पथ सेल्स टैक्स ऑफिस के पास से तीन को गिरफ्तार किया है.

पटना सिटी. खाजेकलां थाना पुलिस ने केबुल चोरी करते हुए अशोक राज पथ सेल्स टैक्स ऑफिस के पास से तीन को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अररिया निवासी मो जावेद आलम, मो निसार, मो निजाम की गिरफ्तारी हुई है. इन लोगों के पास से कुदाल, गैईती सहित अन्य उपकरण को बरामद किया गया है.पुलिस ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त सड़कों पर गड्ढा कर अंदर से फाइबर केबुल तार से तांबा निकाल कर बेचने वाले गिरोह से जुड़े हैं. गिरोह के लोग सड़कों पर गड्ढा करते हैं, तब स्थानीय लोग जब पूछते हैं कि वो कहते हैं कि स्मार्ट सिटी के लिए सरकारी कार्य हो रहा है. इससे पहले भी खाजेकलां थाना की पुलिस ऐसे गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

घर के बाहर से चार मवेशी चोरी

पटन सिटी. मवेशी चोर गिरोह के सदस्यों ने दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में घर के दरवाजा के बाहर बंधे चार मवेशी चोरी कर लिया है. किसान विकेश कुमार ने इसकी शिकायत दीदारगंज थाना में दर्ज करायी है. इसमें पुलिस को बताया है कि घर के बाहर चार भैस बंधा था.जो चोरी हो गया.गांव में चोरी गये भैसों की खोजबीन की. लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में छानबीन की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मवेशी चोरी की घटनाएं बढ़ी है. पुलिस मामले में छानबीन की बात कह रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >