80 लीटर शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार, ऑटो जब्त

patna news: दनियावां . फतुहा से सीएनजी टेंपो पर अस्सी लीटर देशी शराब लेकर नालंदा जा रहे तीन शराब धंधेबाजों को शाहजहांपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया.

दनियावां . फतुहा से सीएनजी टेंपो पर अस्सी लीटर देशी शराब लेकर नालंदा जा रहे तीन शराब धंधेबाजों को शाहजहांपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मुन्ना दास ने बताया कि मंगलवार की देर शाम थाना के समीप दनियावां-हिलसा सड़क मार्ग पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था. इस दौरान पुलिस को देख चालक टेंपो लेकर पीछे भाग लगा, जिसे पुलिस ने दबोच लिया. उसकी तलाशी ली तो 80 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई. समेत टेंपो चालक फतेह के सोनारू टोला पर निवासी सुधीर कुमार के पुत्र सनोज कुमार और दो नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया गया. सभी से पूछताछ की जा रही है कि शराब कहां और किसके पास नालंदा जिला लेकर जा रहा था.

57 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

खगौल. ऑपरेशन रेड के तहत रेल पुलिस ने आरा स्टेशन पर चार पुरुष व एक महिला को पिठ्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा. रेल एसपी अमलेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक दानापुर कंचन राज के नेतृत्व में श्रमजीवी एक्स से एक महिला के साथ चार पुरुषों को 57 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में रानी कुमारी लाल कोठी वार्ड 4, दानापुर, विवेक कुमार सिंह गोविन्दपुर, नया टोला फतुहा, नारायण कुमार बड़की खड़वा वार्ड 2 दुलहिनगंज, गोलू कुमार सुल्तानपुर हिलसा, रौशन कुमार सुल्तानपुर वार्ड 4 मोकामा के हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >