पटना में टीका लगने के बाद तीन माह के बच्चे की मौत, आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा

बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. यह घटना पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय से डेढ़ किलोमीटर दूर बालीपांकड़ गांव की है.

पटना. बिहार की राजधानी पटना के दानापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. दानापुर में आंगनबाड़ी केंद्र पर टीका लगने के बाद तीन महीने के बच्चे की मौत हो गयी है. बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. यह घटना पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय से डेढ़ किलोमीटर दूर बालीपांकड़ गांव की है. जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र पर टीका लगने के कुछ ही देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी.

परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले गये. डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. नवजात की मृत होने की सूचना मिलते ही परीजन भड़क उठे और अस्पताल में जमकर हंगामा किया. अस्पतालकर्मियों के समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए. आक्रोशित परिजनों का कहना है कि बच्चे को एक साथ तीन इंजेक्क्शन लगा दी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई.

अनुमंडल अस्पताल की उपाध्यक्ष डॉ. आभा कुमारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बालीपांकड़ गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर रूटीन टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान गांव के सन्नी कुमार के तीन महीने के बच्चे को भी टीका लगाया गया. परिजनों के अनुसार टीका लगने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी और इसके बाद उसकी मौत हो गई.

उपाध्यक्ष डॉ. आभा कुमारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है. रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत के कारण का पता चल सकेगा. इधर आशा कार्यकर्ता का कहना है इंजेक्शन देने के बाद बच्चा ठीक था, हालांकि उसकी मौत किस कारण से हुई, यह नहीं मालूम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >