छिनतई व लूटपाट में शामिल कोढ़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

दानापुर. रूपसपुर व खगौल पुलिस ने लूटपाट और छिनतई की कई घटनाओं में संलिप्त कोढ़ा गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

दानापुर. रूपसपुर व खगौल पुलिस ने लूटपाट और छिनतई की कई घटनाओं में संलिप्त कोढ़ा गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों को रूपसपुर व खगौल पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर बाइपास से शनिवार रात गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार दीपेश कुमार व रवि कुमार नया टोला जुरावगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार, राजीव सिंह झांजीपाड़ा फाटापुकुर थाना राजगंज जिला जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. इनके पास से 4 लाख 65 हजार नकद, दो बाइक, चार मोबाइल, चार मास्टर चाबी, दो फर्जी सिम बरामद भी किया गया है. एएसपी दीक्षा ने रविवार को बताया कि दानापुर, रूपसपुर व खगौल में आतंक का पर्याय बन चुके लूटपाट और छिनतई गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पिछले 14 मई को कोढ़ा गांव का यह गैंग रूपसपुर के लोहिया पथ में सेवानिवृत कर्मी से पांच लाख व खगौल निवासी से दो लाख लूट व छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था. पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. एएसपी दीक्षा ने बताया कि रूपसपुर के लोहिया पथ निवासी व सेवानिवृत दिनेश प्रसाद तकियापर स्थित एक्सिस बैंक से पांच लाख रुपये निकासी की थी और रुपये भरा बैग लेकर घर के पास कार से उतारकर पैदल घर जाने के दौरान दो बाइक सवार चार बदमाशों ने पांच लाख रुपये छीन लिया था और उसी दिन खगौल के एक वृद्ध ने एसबीआइ से दो लाख रुपये निकासी कर झोले में रखकर साइकिल से घर जाने के दौरान डीआरएम चौराहे के पास दो बाइक सवार बदमाशाें ने दो लाख रुपये छीन लिया था. लगातार हो रही घटनाओं को देखते ही सिटीएसपी पश्चिमी अभिनव धीमन व एएसपी दीक्षा के नेतृत्व में टीम गठित किया गया. टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल तीन अपराधियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. रूपसपुर से छिनतई की गयी राशि में से तीन लाख 15 हजार नकद व खगौल से छिनतई में से एक लाख पचास हजार रुपये बरामद किया गया. गिरफ्तार दिपेश, रवि व राजीव पर रूपसपुर, पत्रकार नगर व चौक थाना में मामला दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >