दीदारगंज में बंद मकान से सोने-चांदी के गहने और नकदी समेत तीन लाख की चोरी

चोरों के सक्रिय गिरोह ने दीदारगंज चेकपोस्ट स्थित एक बंद मकान से लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली.

पटना सिटी. चोरों के सक्रिय गिरोह ने दीदारगंज चेकपोस्ट स्थित एक बंद मकान से लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. पुलिस ने बताया कि चितकोहरा निवासी रामवृक्ष प्रसाद ने भाई सुनील प्रसाद के बंद मकान से चोरी होने की सूचना दी है. इसमें कहा है कि बीमार भाई सुनील पिछले तीन से दिल्ली में है,जहां उसका उपचार चल रहा है. इसी दौरान बरसात में घर में पानी चूने की सूचना पर जब यहां पर पहुंचा तब देखा कि प्रथम तल्ला का दरवाजा अंदर से बंद है. पूरा समान बिखरा हुआ है. छानबीन करने पर पता चला कि घर में चोरी हुई है. चोरों ने सोने-चांदी के गहने और घर में रखे करीब 50 हजार रुपये की चोरी की है. तीन लाख रुपये अधिक की संपति चोरी होने का अनुमान है. परिजनों के आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >