पटना. मधुबनी जिले के मधेपुर के तत्कालीन बीडीओ अमरेंद्र कुमार के खिलाफ ग्रामीण विकास विभाग ने कार्रवाई की है. उनकी तीन वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी गयी है. उनके खिलाफ वर्ष 2014-15 और 2015-16 में मधेपुर के बीडीओ रहने के दौरान इंदिरा आवास योजना के लाभुक चयन और भुगतान में अनियमितता के आरोप लगे. जांच में पाया गया कि कार्यालय के तीन कर्मियों की मिलीभगत से वरीयता क्रम की अनदेखी कर गलत ढंग से इंदिरा आवास का लाभ मिला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
