बिहटा. थाना क्षेत्र के पीतल नगरी परेव बाजार में स्थित एचडीएफसी के सीएसपी ब्रांच में हथियारबंद तीन अपराधियों में लूटपाट कर फायरिंग करते हुए भाग निकले. लूट की सूचना के बाद बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया. सूचना पर पुलिस पहुंच क्षेत्र की नाकेबंदी कर अपराधी की गिरफ्तारी में जुट गयी है. बताया जाता है बिहटा थाना क्षेत्र के कोईलवर पुल के समीप पीतल नगरी परेव बाजार में एचडीएफसी का सीएसपी ब्रांच है. जिसका संचालन परेव निवासी सुरेश प्रसाद सिंह का पुत्र अमरजीत कुमार करते हैं. अपराह्न करीब एक बजे तीन युवा अपराधी मास्क लगाए कुछ देर तक ऑफिस के बाहर रेकी की फिर मौका देख भीड़ के खत्म होते ही कार्यालय में घुस गये.
इस दौरान संचालक जैसे वॉशरूम जाने के लिए उठे तो तीनों ने हथियार निकाल कर उन्हें कब्जे में ले लूटपाट की. इतने में बाहर कुछ लोग घटना को देख शोर करने लगे तो अपराधी फायरिंग करते कोईलवर परेव पुल के समीप खड़ी बाइक से फरार हो गये.थाना प्रभारी ने बताया कि करीब 20 से 25 हजार रुपये की लूट हुई है. पुलिस मामले की छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की गिरफ्तारी में जुट गयी है.
विद्युत पोल गाड़ने के विवाद में तीन राउंड फायरिंग
मोकामा. थाना अंतर्गत कन्हायपुर में विद्युत पोल गाड़ने के विवाद में तीन राउंड फायरिंग हुई. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने दबिश देकर आरोपित रामाधार राय (कन्हायपुर निवासी) को गिरफ्तार कर लिया.
इस मामले में कन्हायपुर के प्रिंस कुमार ने एफआइआर दर्ज करायी है. पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है. बताया जाता है कि प्रिंस अपने घर के बाहर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खड़ा था. इसी बीच आरोपित पिस्तौल लेकर पहुंचे और प्रिंस से गाली गलौज करने लगा. इसको लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ जाने पर आरोपित ने प्रिंस पर फायरिंग कर दी.गोली प्रिंस के सिर के बगल से गुजर गयी. मौके से भगाने के चक्कर में गिर पड़ा. परिवार के अन्य सदस्य आरोपित को घेर कर पकड़ने का प्रयास किया. यह देखकर आरोपित दो राउंड हवाई फायरिंग की और फरार हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
