देशी कट्टा व कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

patna news:दुल्हिनबाजार. स्थानीय थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सोमवार की शाम तीन अपराधियों को एक देशी कट्टा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.

दुल्हिनबाजार. स्थानीय थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सोमवार की शाम तीन अपराधियों को एक देशी कट्टा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर चोरी के दो ट्रैक्टर व एक बाइक भी बरामद की है. जानकारी मंगलवार को दुल्हिनबाजार थानाध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. थानाध्यक्ष भृगुनाथ सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम दुल्हिनबाजार थाने की पुलिस वाहन जांच कर रही थी. इस दौरान नीले रंग की अपाची पर सवार तीन युवक वहां से गुजर रहे थे. जिन्हें रोककर पुलिस ने तलाशी ली. इस दौरान उन तीनों युवकों के पास से एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ. जिसे देख पुलिस ने बाइक जब्त करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने पंडारक थाना क्षेत्र स्थित टाल क्षेत्र से लावारिस स्थिति में छिपा रखा ट्रैक्टर बरामद किया. जबकि एक ट्रैक्टर सिगोड़ी थाना क्षेत्र से पुलिस ने बरामद किया है. वहीं थानाध्यक्ष भृगुनाथ सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के पंसारी गांव निवासी सूरज कुमार, रानितालाब थाना क्षेत्र के साड़ा गांव निवासी नीरज कुमार व मसौढ़ी थाना क्षेत्र के डोरिपर गांव निवासी शंकर कुमार के रूप में हुई है. गिरफ्तार युवकों में सूरज कुमार के खिलाफ दुल्हिन बाजार थाने में पूर्व से ही प्राथमिकी दर्ज है. जबकि नीरज के खिलाफ रानितालाब थाने में पूर्व से ही प्राथमिकी दर्ज है. सभी गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >