लूटपाट करने में तीन गिरफ्तार, मिला हथियार

patna news: पटना सिटी. राहगीरों से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है.

पटना सिटी. राहगीरों से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है. आलमगंज थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि राहगीरों के साथ लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक गोली, लूटा गया एक मोबाइल और पर्स बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों में बहादुरपुर थाना के कुम्हरार राम कॉलोनी निवासी मो मनु, आलमगंज के बिस्कोमान कॉलोनी निवासी राहुल कुमार और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि बीते 16 अगस्त को पीड़ित की ओर से थाना में लूटपाट की शिकायत दर्ज करायी गयी थी.

कारोबारी को गोली मारने का अभियुक्त गिरफ्तार

मनेर. दो माह पूर्व छितनावा-उसरी नयी सड़क पर लूट के प्रयास के दौरान दोस्त नगर के रहने वाले किराना के थोक कारोबारी कार सवार निशांत को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने भोजपुर के कोइलवर स्थित सुरौंधा गांव में छापेमारी करते हुए कांड में संलिप्त एक नाबालिग अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि कारोबारी से दो माह पूर्व छितनावा-उसरी नयी सड़क मार्ग पर बदमाशों ने लूट करने का प्रयास किया था. असफल होने पर कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया था. उक्त मामले में पहले ही मास्टरमाइंड व्यवसायी के ड्राइवर को न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >