फायरिंग करते तीन 
धराये, हथियार बरामद

गुरुवार की सुबह सरहन गांव के निकट स्थित ऐश डैम के पास अपराधियों द्वारा की जा रही फायरिंग की सूचना पर पंडारक पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया.

पंडारक . गुरुवार की सुबह सरहन गांव के निकट स्थित ऐश डैम के पास अपराधियों द्वारा की जा रही फायरिंग की सूचना पर पंडारक पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया. पुलिस ने उसके पास से दो कट्टा, आठ कारतूस, सात खोखा और तीन मोबाइल बरामद किया है. पकड़े गये बदमाशों में सन्नी कुमार बाढ़ थाना के हांसनचक गांव निवासी, प्रिंस कुमार व सिंटू कुमार पंडारक थाना क्षेत्र के गोवाशा शेखपुरा व रसूल्ला गांव निवासी है. थानाध्यक्ष नवनीत राय ने बताया कि सूचना मिली कि सरहन डैम के पास छह-सात अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जमा होकर वर्चस्व स्थापित करने के लिए फायरिंग कर रहे हैं . इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन अपराधियों को पकड़ लिया. इस दौरान दो तीन अपराधी भागने में सफल हो गये .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >