इस बार छह पीएचडी कोर्स की होगी शुरुआत

इसमें कंप्यूटर एप्लिकेशन, बायोटेक्नोलॉजी, जूलॉजी, होमसाइंस, ज्योग्रफी और फिजिक्स शामिल हैं.

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज इस साल नये सत्र में छह पीएचडी कोर्स शुरू करने जा रहा है. इसमें कंप्यूटर एप्लिकेशन, बायोटेक्नोलॉजी, जूलॉजी, होमसाइंस, ज्योग्रफी और फिजिक्स शामिल हैं. कॉलेज की प्राचार्या डॉ सिस्टर एम रश्मि एसी ने बताया कि कॉलेज में इन छह विषयों में छात्राएं पीजी कर रही हैं. पिछले साल नामांकन के दौरान कुछ छात्राओं ने पीएचडी शुरू करने को लेकर बात की थी. इस साल कॉलेज की इंटरनल मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि इस साल कुछ नये कोर्सेस के साथ पीएचडी की भी शुरुआत की जाये. 22 जनवरी को एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग होने वाली है, जिसमें कॉलेज की ओर से पीएचडी को लेकर प्रस्ताव दिया जायेगा. मीटिंग के बाद ही यह निर्णय होगा कि कितनी सीटें होंगी. इसके साथ ही इसके सिलेबस डिजाइन पर काम किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >