जगनपुरा में बंद फ्लैट में चोरी,16 लाख का गहना ले गये चोर

फुलवारीशरीफ. रामकृष्ण नगर थाना के जगनपुरा शेखपुरा में एक बंद फ्लैट में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए करीब 16 लाख रुपये का सोने-चांदी का गहना चुरा लिया.

फुलवारीशरीफ. रामकृष्ण नगर थाना के जगनपुरा शेखपुरा में एक बंद फ्लैट में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए करीब 16 लाख रुपये का सोने-चांदी का गहना चुरा लिया. इस संबंध में गृह स्वामी साक्षी ने बताया कि शेखपुरा जगनपुरा में सुष्मा अपार्टमेंट में उनका 302 नंबर फ्लैट है. वह एक सप्ताह से अपने मायका जगदेव पथ गयी हुई थी. उनके पति अभिषेक कुमार जो एक निजी कंपनी में प्रबंधक हैं आकर घर देखते रहते थे. रविवार को उनके घर काम करने वाली ने फोन किया और बताया कि फ्लैट की कुंडी बाहर से लगी है. जानकारी लगने पर वह मायका से आयी और अंदर गयी तो देखा कि फ्लैट का मुख्य दरवाजा टूटा था और कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा था. अलमारी में रखा करीब 16 लाख गहना गायब था. अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने इस बात की जानकारी रामकृष्ण नगर थाना पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस पहुंची. थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जांच कर चोरों का पता लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >