बंद घर से चोरों ने उड़ाये 15 लाख के गहने

थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़ कर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिये.

प्रतिनिधि, बिहटा

थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़ कर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिये. घटना सदीसोपुर गांव के समसारा मोहल्ला निवासी अरुण कुमार के घर में घटी है. चोरी की यह वारदात उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य पटना एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गये थे.

परिवार के लौटने पर शुक्रवार की सुबह मुख्य दरवाजा टूटा मिला और घर का सारा सामान बिखरा पाया गया. गोदरेज और बक्से में रखे शादी-ब्याह के गहने, सोने का हार सेट, कान की बाली, चूड़ियां व अन्य कीमती आभूषण गायब थे.

पीड़ित के अनुसार, चोरी की कुल राशि 15 लाख रुपये से अधिक की है.घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घर के पास एक स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो युवक गमछा बांधे संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए. पुलिस ने फुटेज जब्त कर लिया है और दोनों की पहचान में जुट गयी है. घर मालिक अरुण कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी की जायेगी. इधर ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में बीते कुछ हफ्तों से चोरी की घटनाओं में तेजी आयी है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने रात में गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >